अजब अनहोनिया हैं फिर अंधेरों की अदालत में
उजाले धुन रहें हैं सिर अंधेरों की अदालत में।
पुजारी ने बदल डाले धरम के अर्थ जिस दिन से,
सिसकता है कोई मन्दिर अंधेरों की अदालत में।
जो डटकर सामना करता रहा दीपक, वो सुनते हैं
वकीलों से गया है घिर अंधेरों की अदालत में।
सवेरा बाँटने के जुर्म में पाकर गया जो कल,
वो सूरज आज है हाज़िर अंधेरों की अदालत में।
सुना है फिर कहीं पर रौशनी की द्रोपदी चेतन,
घसीटी ही गई आखिर अंधेरों की अदालत में.
achchhi Ghazal hai chetan ji
जवाब देंहटाएंaapka link apne blog par de diya hai
kripya jude rahein
-chirag jain
kavyanchal.blogspot.com par apne blog ka link dekh sakte hain
जवाब देंहटाएंthis is really a nice poem, infact the poet has used very impressive words in the poetries which depicts the feeling of him for the love and the soiety.Keep up writing such nice poems. Goodluck and blessing to him
जवाब देंहटाएंRakesh Gupta
Vasundhara
9911356409
The poet has used really nice word and his poetries which depicts his feeling for the love and the society. keep up writing the same ande all the best.
जवाब देंहटाएंRakesh Gupta
9911356409